किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार :- शिवसेना
पुर्व में धान खरीदे किसानों को बारदाने का राशि वापस करे सरकार - ईश्वर प्रसाद निषाद
जिला बलौदाबाजार ब्लाक सिमगा अंतर्गत हथबंद धान खरीदी केन्द्र का जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष यदु जी के आदेश पर शिव सैनिकों ने आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि खरीदी के शुरूआत से ही छोटे किसान जिनकी खेती अधिकतम ढ़ाई एकड़ है
जिसका धान खरीदी किया गया, उसके बाद ढ़ाई से पांच एकड़ वाले किसानों से धान खरीदी किये जो बारदाने के लिए इधर उधर घुमते रहे कहीं से भी बारदाना खरीदे तब जाकर अपने धान को बेचे थे। अब पांच एकड़ से उपर वाले मतलब बड़े किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। जिससे बारदाना (बोरा) नहीं लिया जा रहा है शासन द्वारा गरीब किसान और बड़े किसानों में अंतर कर गरीब किसानों के साथ साक्षात भेदभाव कर धोखा कर रही हैं इसका शिवसेना पुरजोर विरोध करती है और मांग करती है कि गरीब किसानों से जो बोरा लिया गया है उनकी राशि उन्हें दिया जाए। कुछ किसानों से केंद्र प्रभारी के द्वारा 500 -1000 रुपये लेकर टोकन काटे गए हमें शिकायत कर बात कही गई है, जो कि ग़लत है। निरीक्षण के दौरान जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, शक्तीकेंद्र मनोहरा अध्यक्ष आत्माराम नेताम उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.