बेलगहना...पंचायत की बोर में की गई तोड़ फोड़,न एफआईआर, न ही सुधार कार्य
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना- ग्राम पंचायत बेलगहना में पेयजल आपूर्ति के लिए लगे बोर में हुई तोड़फोड़। कृष्णनगर में संदीप चांडक के घर के पास लगे बोर में अज्ञात तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ की गई है जिससे पूरे कृष्णगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है मामले की जानकारी क्षेत्र के वार्ड पंच, सरपंच, व जनपद सदस्य को दी गई है जिसमें अब तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं कि गई है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि पेयजल के लिए परेशान क्षेत्रवासियों की सुध कौन और कितनी जल्दी लेता है। क्योंकि सरपंच व जनपद सदस्य दोनों ही क्षेत्र के लिए रात दिन एक कर देते हैं ऐसे में विलंब है तो किस बात की यह भी देखने वाली बात होगी। क्या अज्ञात तत्त्वों के खिलाफ कोई एफआईआर जैसी बात भी होगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.