सुकमा से संजय सिंह भदौरिया
मो-9424222500
प्रधानमंत्री के सुरक्षा में चूक को लेकर भाजयुमो ने फूंका पुतला
पंजाब सरकार इस चूक की जिम्मेदारी लेकर सख्त कार्यवाही करे-दीपिका
दोरनापाल-पंजाब में प्रधानमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर आज भारतीय जनता युवामोर्चा सुकमा नेतृत्व में पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी एवं कोंग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दोरनापाल नगर पंचायत में फूंका।इस पुतला दहन में भजयुमो जिला अध्यक्ष मड़कम भीमा,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती कोसी ठाकुर,भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलाल शाह, भाजयुमो जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया,श्री बलिराम नायक,पार्षद श्रीमती पुष्पलता भदौरिया,श्रीमती म,ड़कम पोदीये,श्रीमती सोढ़ी मंगी,श्रीमती सोढ़ी मंगली,अर्जित हलधर,भाजयुमो जिलामंत्री आसिफ अली,भाजयूमो मंडल महामंत्री अभय भदौरिया,भाजयुमो महामंत्री देवेश, उपाध्यक्ष विद्यानन्द गुप्ता, निकेश कस्यप,सोनू निषाद,एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिकाशोरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कहा कि पंजाब सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए व जांच समिति गठित कर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.