कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कोरोना वायरस और नए वेरियंट ओमिक्रान के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु बालोद और दल्लीराजहरा में किया फ्लैगमार्च।
दल्लीराजहरा, 10 जनवरी 2022
कोेरोना वायरस (कोविड-19) और नए वेरियंट ओमिक्रान के संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे
और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आज शाम जिले के नगर पालिका परिषद बालोद और नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में फ्लैगमार्च किया।
उन्होंने नागरिकों को मास्क का उपयोग करने, फिजिकल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, एस.डी.एम. श्री जी.डी.वाहिले सहित अन्य अधिकारी फ्लैगमार्च में शामिल थे।
CNI, News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे
8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.