बिजय मजूमदार CNI NEWS पखांजुर ----भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजुर के सभी कार्यकर्ता एवं परलकोट क्षेत्र की समस्त किसान मिलकर covid नियमो की पालन करते हुए उचित दूरी व मास्क पहने हुए महामहिम राज्यपाल महोदय छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को धान खरीदी अवधि बढ़ा कर 15 फरवरी 2022 तक करने एवं ओलाबृष्टि से हुई किसानों की फसल नुकशानो का मुआवजा उत्पादन बाजार दर के हिसाब से प्रदान करने की दो सूत्रीय मांगो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पखांजुर को ज्ञापन सौप कर मांग किया है जल्द दोनों मांगे पूर्ण न होने पर क्षेत्र की किसानों के साथ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेंगे। मांगो लेकर ज्ञापन सौपते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार ने कहा है कि प्रदेश में किसानों का स्थिति स्थिर नही है पहले से ही प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी की मार झेल चुके किसान इस बार प्रकृति आपदा से पूर्ण रूप से टूट चुका है पहले ओलावृष्टि से किसानों का मक्का फसल सहित अन्य फसल बर्बाद हुया और अब लगातार 3 दिनों से असमय बारिस से किसानों की कमर पूरी तरह से टूट चुका है बारिस के कारण किसानों ने अपना धान फसल समय पर बेच नही पाया है प्रदेश सरकार से मांग है कि वे शासकीय समर्थन मूल्य पर किया जा रहा धान खरीदी की अवधि बड़ा कर 15 फरवरी 2022 तक करें।
ज्ञापन सौपते वक़्त भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष असीम राय, भाजयूमो मंडल अध्यक्ष शंकर सरकार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवानन्द मंड़ल, भाजयूमो उपाध्यक्ष जितेश मुखर्जी, लालटू कुंडू, मंडल मंत्री निमाई बिस्वास, महामन्त्री मिथुन गाईन, मंत्री विश्वजीत दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी देव बैरागी, पार्षद बबलू सरकार, सुजीत मंडल, सुशांत मंडल, परिमल मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.