साल्हे घुघवा में _महाशिवरात्रि मानस महोत्सव_ 01 मार्च 22 को
डोंगरगांव समीपस्थ ग्राम साल्हे घुघवा महाशिवरात्रि मानस महोत्सव 2022 का आयोजन 01 मार्च 2022 मंगलवार को समस्त ग्राम वासियों द्वारा किया जा रहा है ! जिसका उद्घाटन पूर्व संध्या 28 फरवरी 2022 को कलश यात्रा, अतिथि स्वागत, भगवान शिव शंकर एवं श्री रामचंद्र की सामूहिक आरती के साथ रात्रि 08:00 बजे श्री प्रभू आराधना मानस परिवार
छिन्दौली(झलप) महासमुंद की शानादर प्रस्तुति के साथ किया जाएगा! महाशिव रात्रि के दिन सुबह 10:00 बजे से छत्तीसगढ़ के छः ख्यातिलब्ध मानस मंडलियों की प्रस्तुति होगी। जिसमें कबीर मानस परिवार रातापायली,जय माँ अंजलि महिला मानस परिवार हसदा बालोद,स्वरधारा मानस परिवार तुलसीपुर राजननांदगांव,भगवान भरोसा मानस परिवार गोपालपुर महासमुंद,श्री विधि हरिहर मानस परिवार भिंभौरी बेमेतरा, एवं गीता संदेश बालिका मानस परिवार बोहरन भेड़ी की प्रस्तुति होगी। ग्राम के आसपास के समस्त श्रद्धालुओं को उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हेतु आयोजकों द्वारा अपील की गई है !
उक्त जानकारी श्री राम पटेल (शिक्षक) ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.