Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

01 मार्च को बघोली में मनाया जाएगा ग्राम गौरव दिवस शासन की योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीण आगे आयें----मंत्री श्री कावरे

 01 मार्च को बघोली में मनाया जाएगा ग्राम गौरव दिवस

शासन की योजनाओं का लाभ लेने ग्रामीण आगे आयें----मंत्री श्री कावरे



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावरे के गृह ग्राम बघोली में 01 मार्च 2022 को ग्राम गौरव दिवस मनाया जायेगा। इस आयोजन के लिए मंत्री श्री कावरे के मार्गदर्शन में सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। आयुष मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ग्राम गौरव दिवस में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें और शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आये। गौरव दिवस के अवसर पर ग्राम बघोली में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। 

 01 मार्च 2022 को बघोली में ग्राम गौरव दिवस के इस आयोजन में प्रात: 09 बजे सभी विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी ग्राम का भ्रमण करेंगें और घर-घर जाकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनसे आवेदन करायेंगें और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगें। सामाजिक न्याय विभाग की पेंशन योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे इसके लिए प्रयास किये जायेंगें। सभी पात्र लोंगों के आयुष्मान कार्ड बनवायें जायेंगें। इसके साथ ही पशु पालन, कृषि उद्यान, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आजीविका मिशन, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग सहित सभी विभाग के खंड स्तरीय अधिकारी ग्रामीणों को अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान करेंगें। इसी प्रकार नल जल की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जायेगा। 

 गौरव दिवस के कार्यक्रम में ग्राम बघोली को एक आदर्श ग्राम बनाने के लिए प्रयास किये जायेंगें। गांव के किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। गांव में कोई भी व्यक्ति भी गलत काम जैसे सट्टा, जुआ, अवैध शराब बिक्री आदि में शामिल न हों इसके लिए कारगर प्रयास किये जायेंगें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad