दिव्यांग बच्चो के लिए 02 मार्च से आयोजित होगें शिविर
आवश्यक उपकरणों के लिए बच्चों का होगा चिन्हांकन
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।कलेक्टर एवं मिशन संचालक डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन मे सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चो की औपचारिक पहचान, चिकित्सीय मूल्यांकन एवं सुधारात्मक शल्य चिकित्सा आदि के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिमको) जबलपुर के सहयोग से विकासखण्ड स्तर पर दिनॉक 02 से 12 मार्च 2022 तक की तिथियो मे किया जायेगा।
सहायक परियोजना समन्वयक श्री श्रीश थानथराटे ने बताया कि आगामी 02 मार्च 2022 को वारासिवनी, 03 मार्च 2022 को कटंगी, 04 मार्च 2022 को लालबर्रा, 05 मार्च 21 को खैरलॉजी, 07 मार्च 21 को बैहर, 08 मार्च 22 को बिरसा, 09 मार्च 22 को परसवाडा, 10 मार्च 21 को किरनापुर, 11 मार्च 22 को लॉजी एवं 12 मार्च 22 को बालाघाट विकासखण्ड मे चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एल मेश्राम द्वारा सभी बीआरसी को निर्देशित किया गया है कि इन तिथियो मे शिविर को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए दिव्यांग बच्चो को शिविर स्थल तक अनिवार्य रूप से उपस्थित कराया जाए तथा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंश एवं मास्क तथा सेनेटाईजर का अनिवार्यतः पालन करे। इन्ही शिविरो मे बच्चो का आवश्यक उपकरण के लिए चिन्हाकन भी होना है। अतः ज्यादा से ज्यादा बच्चो को लाभांवित किये जाने की अपील की गई हे।
कलेक्टर डॉ मिश्रा द्वारा मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि तिथिवार शिविर स्थलो मे अनिवार्यतः पहुंच कर शिविर स्थल पर ही दिव्यांग बच्चो को प्रमाण पत्र प्रदान किये जावे। साथ ही इन्ही शिविरो मे सामाजिक न्याय विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं निःशक्त पहचान पत्र बनाये जाने की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.