बिलासपुर के गांजा तस्कर रतनपुर में गिरफतार 03 किलो गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर-बिलासपुर के गांजा तस्कर रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर केमार्गदर्शन में रतनपुर पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। विगतकुछ दिनों से रतनपुर पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के व्यापार करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।इसी अभियान के तहत् आज पुनः पुलिस अधीक्षक महोदय के मुखबिर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकग्रामीण रोहित झा एस0डी0ओ0पी0 कोटा आशिष अरोरा के दिशानिर्देश पर थाना रतनपुर पुलिस के द्वाराअवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो युवकों को 03 किलो मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त वाहन के पकड़ा गया है, दिनांक 04.02.2022 को मुखबिर सेअवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन के संबंध में मिली सूचना पर रतनपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए। थाना प्रभारी निरीक्षक-हरविंदर सिंह के नेतृत्व में
सहायक उप निरीक्षक हेमंत सिंह,आरक्षक -रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी , सचिन तिवारी,कीर्ति पैकरा के टीमगठित कर रेड कार्यवाही कर लखराम शराब भट्ठी के सामने घेराबंदी कर वाहन मोटर सायकल हीरो पेशन प्रो क.CG 10 NB 6250 में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे, सरकंडा निवासी 1- अशोक पटेल पिता-फिरंगीपटेल उम्र 35 साल साकिन- ग्राम हरदीडीह थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.2- विजय भोई पिताधन्नू लाल भोई उम्र 27 साल साकिन- ग्राम हरदीडीह थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग. को 03 किलोग्राम
गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल हीरो पेशन प्रो CG 10 NB 6250 एवं 02 नग मोबाईल सहित टोटल कुल कीमती- 65,550 रूपये का जप्त कर थाना रतनपुर में अपराध क्र. 59/22 धारा- 20 बी नारकोटिक्सएक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है,दिनांक 29 जनवरी को भी रतनपुर पुलिस द्वारा बिहार निवासी गांजा तस्कर से 10 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई थी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.