Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव इन दिनों 10 के सेटअप वाले अस्पताल में सिर्फ तीन डाक्टर के भरोसे हो रहा है बेहतर इलाज


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव इन दिनों 10 के सेटअप वाले अस्पताल में सिर्फ तीन डाक्टर के भरोसे हो रहा है बेहतर इलाज

डोंगरगांव नगर के 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में डाक्टर कि किल्लत किसी से छिपी नहीं है यहां पर सिर्फ तीन डाक्टरों के भरोसे चल रहा है मिली जानकारी अनुसार यहां पर लगभग 10 डाक्टरों के सेट अप है जिसमें 01 पद  खंड चिकित्सा अधिकारी, सहायक शल्य चिकित्सक 02, मेडिसिन विशेषज्ञ 01 पद, शिशुरोग विशेषज्ञ01,दंत चिकित्सक 01 पद, स्त्री रोग विशेषज्ञ 01 पद ,पीजीएमओ निश्चेतना 01पद, विशेषज्ञ सर्जरी 01पद है जिसमें सिर्फ सहायक शल्य चिकित्सा के 02 पद और 01 दंत चिकित्सक के पद भरा हुआ है बाकि के पद कई वर्षों से खाली पड़ा है।

डाक्टर अस्पताल प्रबंधन से लेकर फिल्ड के कामों को बखूबी निभा रहे हैं 


फिर भी दो मेडिकल आफिसर डाक्टर डां अशोक बसोड खंड चिकित्सा अधिकारी व डां सुदेश बंसोड अपने भरोसे अस्पताल को संभाल कर रखें है वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल आफिसर डा रागिनी चंद्रे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छूरिया में कलेक्टर के अनुमोदन से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा खंड चिकित्सा अधिकारी का काम लिया जा रहा है तो वहीं छूरिया के मेडिकल आफिसर डां शिवम् पासी को भेजा गया है वहीं महिला डाक्टर की कमी को  आरएमए के पद पर कार्यरत रंजना शुक्ला पुरा कर दें रहें हैं दांतों की समस्या है तो डां इशिता बागची दंत चिकित्सक अपनी सुविधा दे रही है वहीं आम जनों को दिक्कत न हो इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुनी में पदस्थ डां अजय नायक मेडिकल आफिसर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कार्य लिया जा रहा है इन्हीं डाक्टरों के भरोसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे बेहतर इलाज देने की कोशिश किए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव दो पद ड्रेसर का है जिसमें से एक ड्रेसर अभी कार्डियक सर्जरी के कारण मेडिकल अवकाश पर होने के बावजूद विकासखंड के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से कार्यरत कर्मचारियों को 24*7 के तहत ड्रेसर का कार्य लिया जा रहा है वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पैथोलॉजी लेब के अंतर्गत विभिन्न जांच हिमोग्लोबिन,सिक्लसेल, मलेरिया,सीबीनेट,यूरिक एसिड सहित 40 अधिक जांच उपलब्ध है वहीं नया अस्पताल में नया एक्स रे मशीन लगने से लोगों को सभी प्रकार के एक्स रे मशीन सुविधा मिल रहें हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चेस्ट पेन व कार्डियक मरीजों को इलेक्ट्रो कार्डियो ग्राफी ईसीजी की सुविधा मिल रहें हैं।अस्पताल परिसर में घूसते ही आपको अस्पताल की व्यवस्थाओं का अंदाजा आप ऐसी ही लगा सकते हो साफ सफाई प्राईवेट अस्पताल जैसे दुरस्त देखकर मरीज की मन पहले से ठीक महसूस कर लेते होंगे।

सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad