Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

14 वाहनों के विरूद्ध नियामनुसार कार्यवाही करते हुए वाहन मालिकों से 2 लाख 50 हजार 488 रूपए अर्थदंड की वसूली कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही जारी


14 वाहनों के विरूद्ध नियामनुसार कार्यवाही करते हुए वाहन मालिकों से 2 लाख 50 हजार 488 रूपए अर्थदंड की वसूली 

कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही जारी 

कवर्धा, 01 फरवरी 2022। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध परिवहन एवं उत्खनन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। 


प्रभारी खनिज अधिकरी ने बताया कि 30 जनवरी 2022 के पूर्व तक विभाग एवं जिले में गठित टॉस्क फोर्स द्वारा खनिज रेत, मुरूम, मिट्टी (ईंट) एवं गिट्टी का अवैध परिवहन में संलग्न 14 वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन मालिकों से अर्थदण्ड के रूप में 2 लाख 50 हजार 488 रूपए वसूल कर खजाना दाखिल कराया जा चूका है। इसके अतिरिक्त गिट्टी एवं मुरूम के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न 9 वाहनों को जप्त किया गया है, जिस पर कार्यवाही प्रचलन में है। 


उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर खनिज अमला एवं जिला स्तरीय खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सतत् जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान खनिजों पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी, रेत आदि का अवैध उत्खनन, परिवहन करते पाए जाने पर ऐसे कार्यां में संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जप्त कर अवैध उत्खनन, परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है तथा अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है। खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad