Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 1, 2022

भोरमदेव मंदिर के पुजारियों ने किया मंत्री अकबर का सम्मान शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में की मुलाकात

 भोरमदेव मंदिर के पुजारियों ने किया मंत्री अकबर का सम्मान 


 शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में की मुलाकात



साथ में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग  


कवर्धा,1 फरवरी 2022। भोरमदेव मंदिर के पुजारियों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर संचालन के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। साथ ही उनका शाल श्रीफल और मंदिर का प्रसादी देकर सम्मान किया। मंत्री श्री अकबर ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंदिर के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। मंदिर का संचालन लोगों की आस्था के अनुरूप होता रहेगा। 


देर शाम मंत्री श्री अकबर के निवास में मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष पाठक, सहायक पुजारी संतोष कुमार दुबे, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने मंत्री श्री अकबर को भोलेनाथ का प्रसाद दिया और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके बाद दोनों पुजारी ने मंदिर संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। पुजारियों ने मंत्री श्री अकबर को बताया कि उन्हें मंदिर संचालन में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है और धार्मिक क्रियाकलापों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं हो रही है। उन्होंने यज्ञशाला समेत कुछ मांगे मंत्री श्री अकबर के समक्ष रखी, जिसे उन्होंने मंदिर समिति के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इसी बीच पुजारियों ने बताया कि भगवान भोरमदेव के मंदिर में 24 किलोग्राम चांदी का नूतन जलहरी लगाया जा रहा है। पुजारियों के साथ मुलाकात करने वालों में कवर्धा के पार्षद अशोक सिंह, नगर पंचायत पांडातराई के अध्यक्ष फिरोज खान, आकाश केशरवानी, पटेल समाज से भुनेश्वर पटेल, दुल्लापुरा के अंजोरदास आदि शामिल रहे।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad