Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त पद में भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च तक आमंत्रित

 कुटुम्ब न्यायालय में रिक्त पद में भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च तक आमंत्रित


कोरबा 15 फरवरी 2022/कुटुम्ब न्यायालय कोरबा में रिक्त आदेशिका वाहक ( चतुर्थ श्रेणी ) अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद की भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च 2022 तक आमंत्रित किया गया हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन 14 मार्च संध्या 5 बजे तक बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा के नाम से भेजना होगा। आवेदकों को बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद आदेशिका वाहक लिखना होगा। आवेदित पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी पात्र होंगे। पद के लिए 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पूर्व माध्यमिक शाला कक्षा 8 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
अध्यक्ष भर्ती समिति कुटुम्ब न्यायालय कोरबा ने बताया कि आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति, स्थायी निवास, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं आयु में छूट संबंधी दस्तावेज इत्यादि प्रमाण पत्रों की स्व-प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ स्व-प्रमाणित रंगीन फोटो चस्पा होना चाहिए। आवेदकों को पहचान के रूप में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, पेनकार्ड आदि की भी स्व-प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना होगा। ई-मेल, फैक्स, कोरियर के द्वारा प्रेषित आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। बिना हस्ताक्षर के प्राप्त आवेदन पत्र निरस्त माना जाएगा। विज्ञापन का विस्तृत विवरण तथा आवेदन का प्रारूप कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा के वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/ korba  पर उपलब्ध हैं। आवेदन का प्रारूप अवलोकन कर डाउनलोड किया जा सकता हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad