Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

नगर में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन और आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 15 नवीन भवन के निर्माण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र।

 नगर में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन और आंगनबाड़ी  केंद्र के लिए 15 नवीन भवन के निर्माण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया को नगर पालिका अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने सौंपा मांगपत्र। 




दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री एवं डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी को मांग पत्र सौंपकर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ने कहा कि बालोद जिला का सबसे अधिक जनसंख्या एवं क्षेत्रफल वाला नगरीय निकाय क्षेत्र दल्ली राजहरा है,यहाँ के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का स्थापना किया जाना चाहिए। 




जिससे राज्य शासन की मंशानुरूप लौहनगरी के प्रत्येक बच्चे को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगा। वहीं दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत 64 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं लेकिन इनमें से कुछ आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकानों में और शासकीय भवनों में संचालित है जिसके कारण आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सुविधाओं के अभाव में कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संचालन व क्रियान्वयन में समस्याओं से जूझना पड़ रहा है जिसके समाधान के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवनों का निर्माण करना अतिआवश्यक है।।



नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी ने कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया जी से सौजन्य भेंट किया और मांगपत्र के माध्यम से कहा निकाय क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क.09 में बी.एस.पी.प्रबंधन द्वारा 30 नं. स्कूल के नाम से शासकीय प्राथमिक शाला संचालित था जिसे बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा विगत कई वर्षों से बंद कर दिये जाने के कारण उक्त स्कूल भवन वर्तमान में रिक्त है।ऐसी स्थिति में लौह नगरी दल्लीराजहरा में उच्च शिक्षा हेतु स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालन हेतु भवन उपयुक्त है। अनुरोध है कि नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क.09 में पूर्व में संचालित बीएसपी 30 नं. स्कूल भवन में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालन की स्वीकृति के लिये आवश्यक पहल करने की कृपा करेगें। 


इसके अलावा नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्रान्तर्गत 64 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है ,जिसमें से 48 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहिन होने के कारण किराये के भवन में तथा 16 आंगनबाडी शासकीय भवनों में संचालित है,जो जर्जर स्थिति में है। निकाय की भौगोलिक क्षेत्रफल एवं निकाय की जनसंख्या (44363) को देखते हुए विभिन्न वार्डो के गंदी बस्ती क्षेत्रों में 15 आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।।





CNI News दल्लीराजहरा से प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad