Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 23, 2022

आबकारी विभाग के राजसात 17 वाहनों की हुई नीलामी ।

 आबकारी विभाग के राजसात 17 वाहनों की हुई नीलामी



आफसेट प्राईज 1.54 लाख के विरूद्ध 5.34 लाख रुपये में नीलाम हुए वाहन


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


     बालाघाट।दिनांक 22 फरवरी 2022 को आबकारी विभाग द्वारा राजसात वाहनों की नीलामी की कार्यवाही कलेक्ट्रेट सभागार में डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल नायक, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार उरांव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा बोली लगाने वाले व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न की गई । 17 वाहनों जिसमे 07 चौपहिया वाहन एवम 10 दोपहिया वाहन है, का ऑफसेट मूल्य 01 लाख 54 हजार 400 रुपये रखा गया था। नीलामी में कुल 119 टेंडर प्राप्त हुए। वाहनों के ऑफसेट मूल्य के विरूद्ध 05 लाख 34 हजार 73 रुपये का मूल्य प्राप्त किया गया है। जो कि लक्ष्य का 345.85 प्रतिशत है। सभी 17 वाहनों पर ऑफसेट मूल्य से उच्चतम मूल्य प्राप्त होने पर सभी वाहनों को नीलाम किया गया है।


     जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार उरांव ने बताया कि नीलामी में एक टाटा इंडिगो कार आफसेट प्राईज 37 हजार रुपये के विरूद्ध 48 हजार 600 रुपये, दूसरी टाटा इंडिगो कार आफसेट प्राईज 15 हजार रुपये के विरूद्ध 26 हजार 97 रुपये, महिन्द्रा बोलेरो आफसेट प्राईज 17 हजार रुपये के विरूद्ध 01 लाख 41 हजार रुपये, टाटा नैनो कार आफसेट प्राईज 11 हजार रुपये के विरूद्ध 23 हजार 786 रुपये, एक अन्य महिन्द्रा बोलेरो आफसेट प्राईज 16 हजार रुपये के विरूद्ध 61 हजार 600 रुपये, एक अन्य महिन्द्रा बोलेरो आफसेट प्राईज 15 हजार रुपये के विरूद्ध 65 हजार रुपये एवं मारूती सुजुकी ओमनी कार आफसेट प्राईज 09 हजार रुपये के विरूद्ध 26 हजार 200 रुपये में नीलाम हुई है।


     इसके अलावा दो पहिया वाहनों में बजाज पल्सर 25 हजार रुपये, हीरो होंडा पेशन 31 हजार रुपये, बजाज सीटी-100 मोटर साईकिल 21 हजार 786 रुपये, हीरो होंडा स्पलेंडर 13 हजार 700 रुपये, टीव्हीएस एक्सल-100 मोटर साईकिल 13 हजार रुपये में नीलाम की गई है। इस प्रकार कुल 17 वाहनों की नीलामी 05 लाख 34 हजार 73 रुपये में की गई है। जबकि इन 17 वाहनों की कुल आफसेट प्राईज 01 लाख 54 हजार 400 रुपये रखी गई थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad