सिवनी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष बने प्रवीण सिंह
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष बने प्रवीण सिंह
सिवनी।
जिला मुख्यालय सिवनी में आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था।जिसमें पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष लिंगोवास दादा हीरासिंह मरकाम का छत्तीसगढ़ राज्य में किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ फोड़ करने पर आज पार्टी ने उन असामाजिक तत्वों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की मांग को लेकर प्रांतीय एवं जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने को लेकर जिला मुख्यालय के अम्बेडकर चौक में बैठक का आयोजन कर अम्बेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।वही आज बैठक में नगर के युवाओं को पार्टी में जिम्मेदारी दी गई।जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नगर अध्यक्ष के पद में जनता नगर के प्रवीण सिंह को जिम्मेदारी प्रदान की गई।वही नगर अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक रामगुलाम उईके के द्वारा दायित्व सौंपा गया।नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह को मिलने पर उनके साथी विनय पन्द्रे,हिमांशु भलावी,अमन कुमरे,आशीष पन्द्रे,पवन अहके, मनीष धुर्वे,अमित पन्द्रे,सिम्मी लाल मर्सकोले,रितुल गज्जम के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दिया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.