डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट
बालोद। कांग्रेस पार्टी की बैठक बुधवार जिला कार्यालय में हुई।इस बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं सभी जोन अध्यक्षों ने विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा उपस्थित रहें। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को जोर-शोर से सदस्यता अभियान में जुटने की अपील की साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ता का योगदान जरूरी है।
कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव जीतती है। कार्यकर्ता के योगदान से हम लोग इस क्षेत्र में जीत हासिल किए हैं।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा दुबे ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ स्तर पर लोगो को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाएं और पार्टी की नीति सिद्धातों की जानकारी गांव-गांव तक पहुचाएं।वही ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों की पार्टी है।यह सभी के हितों का ध्यान रखती है।बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी राजेश बाफना सहित प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम पटेल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, रवि प्रकाश यादव, जोन अध्यक्ष देवेंद्र साहू,शंभू साहू, जनपद सदस्य श्रीमती शारदा सिन्हा, सुश्री अमृता नेताम, जिला सचिव चिदाकाश आर्य, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जमील बॉक्स, ब्लॉक महामंत्री रोहित सागर, सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र रामटेके, सेक्टर अध्यक्ष गोपी हीरवानी, ब्लॉक महामंत्री ऐनुराम साहू,सरपंच गंगाराम साहू,जितेन्द्र यादव,प्रशान्त चन्द्राकर ,हेमन्त यादव एवं जिसमें ब्लॉक पदाधिकारी जोन सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्ष गण सभी प्रकोष्ठ के साथी गण व समस्त कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.