दो बाइक की भिड़ंत में चार घायल,दो की स्थिति नाजुक
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम डोरा और बासी के बीच गोलाई पर बुधवार को दो बाइक के आमने सामने की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए।जिनमें से 2 घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गोंदिया के लिए रैफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार परसवाड़ा निवासी 40 वर्षीय रूपलाल पिता गुलाब सिंह उइके, बैहर निवासी 52 वर्षीय शंकर लाल मसकोले, ग्राम डोरा, खिड़की टोला निवासी 20 वर्षीय संतलाल मसकोले और बैहर जलगांव निवासी 50 वर्षीय कोमल शामिल हैं। जिनमें से रूपलाल उईके और कोमल मंडावी की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं शंकरलाल मर्सकोले और संतलाल मर्सकोले का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जिसमे शंकर लाल मर्सकोले परसवाड़ा में उद्यान विस्तार अधिकारी है, वही रूपलाल उईके परसवाड़ा में ग्रामीण विस्तार अधिकारी के तौर पर पदस्थ हैं। जहां दोनों बुधवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम बासी में हितग्राही किसानों को बांटे गए सिवीलर पाइप का भौतिक सत्यापन करने के लिए जा रहे थे।कि डोरा निवासी संतलाल मर्सकोले, जलगांव निवासी अपने साथी कोमल मडावी के साथ बाइक से आ रहे थे। जहां ग्राम डोरा और बासी के बीच पड़ने वाली गोलाई पर दोनों बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
जहां डायल 100 और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोदिया के लिए रिफर किया किया गया है। वहीं अन्य दो का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.