भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू पहुंचे महामाया मंदिर दर्शन के लिए रतनपुर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात...
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू पहुंचे महामाया मंदिर दर्शन के लिए जहां भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से गाजा बाजा और फूल माला के साथ स्वागत सत्कार किया।
आपको बता दें कि इन दिनों अमित साहु बिलासपुर संभाग के दौरे पर है मंगलवार को बिलासपुर पहुचे यहां पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के पश्चात रात्रि विश्राम करके पेंड्रा के लिए निकले अपने अल्प समय के लिए महामाया मंदिर दर्शन करने पहुंचे अमित साहू का महामाया चौक में रतनपुर भाजपा मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया महामाया मंदिर पहुंचकर मत्था टेक कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उन्होंने कामना की।
और महामाया मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली उन्होंने संगठन एवं उसके आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि उनका मिशन छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अभी बिलासपुर के संभाग के युवा मोर्चा सभी कार्यकर्ताओं से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए निकले हूं आज मेरा पहला दिन का प्रवास बिलासपुर जिले में वहां भाजपा कार्यालय में बैठकर सभी से मुलाकात की सभी कार्यकर्ता से बातचीत की और सभी कार्यकर्ता उत्साह से काम कर है उनका उत्साहवर्धन करने के लिए मैं बिलासपुर जिले में आया हूं मेरा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में प्रवास रहेगा आज गौरेला पेंड्रा मरवाही भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता से मिलने जा रहा हूं इस अवसर पर रतनपुर से तिरिथ यादव , सुधाकर तम्बोली ,ज्ञानेंद्र कश्यप, पवन पाठक, दीपेश जलकारे,कुनाल सारथी, दीपक बैसवाड़े,नीरज यादव,राहुल कश्यप संजय यादव,राजू मानिकपुरी ,ज्वाला कौशिक, हर्ष पटेल,शंकर राव,द्वारिका पटेल,चंद्रदीप साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.