आम जगह पर खुलेआम चाकू लहराते युवक को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
जप्त समान एक नग धारदार चाकू लंबाई करीब 12.7 इंच
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...आज 23.02.2022 को जरिये टेलीफोन पर सूचना मिला कि थाना रतनपुर अंतर्गत मझवापारा भरारी आम रोड में एक युवक अपने हाथ में रखे एक धारदार चाकू लहरा रहा है तथा आम लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशन पर तत्काल थाना पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर तस्दीक कार्यवाही हेतु रवाना किया थाना पेट्रोलिंग मय स्टाफ मौके पर पहुंचा तो एक युवक अपने हाथ में रखे धारदार चाकू लेकर खुलेआम आम रोड में लहरा रहा हैं तथा लोगो को चाकू लहराते डरा धमका भय उत्पन्न कर रहा था
जिसे मौके पर घेराबंदी कर युवक को हाथ में रखे एक चाकू सहित पकड़ा तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रीकांत भारती पिता राधेलाल भारती निवासी बोदरी चकरभाठा का रहने वाला बताया जो चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पूछने पर नहीं होना बताया। मौके पर श्रीकांत भारती से उक्त चाकू लंबाई करीब 12.7 इंच को जप्त किया गया व अरोपी के विरूद्ध धारा सदर 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी श्रीकांत भारती पिता राधेलाल भारती उम्र 18साल 21 दिन निवासी बोदरी चकरभाठा जिला बिलासपुर को आज दिनांक 23.02.2022 के 13.05 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया । इस प्रकार थाना प्रभारी के द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये गंभीर घटना घटित होने से पूर्व हीआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार सिरफिरे बदमाशो तथा नशे कारोबारी पर कार्यवाही कर रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना रतनपुर निरीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशन पर स.उ.नि. हेंमत सिंह आरक्षक रामलाल सोनवानी, दीपक मरावी, सचिन तिवारी की भूमिका रही।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.