शांता फाउंडेशन के गौ सेवा करते हुए 200 दिन हुए पूरे आगे भी जारी रहेगी गौ सेवा|
शांता फाउंडेशन के सदस्य रुपाली पाण्डेय जी है जिन्होंने शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवक नीरज गेमनानी जी के साथ मिलकर गौ सेवा करना शुरू की जिसमे कुछ अलग तरह के कार्य को संपादित करने के लिए एक चैनल स्थापित किए जिसमे गौ माता को प्रतिदिन 100 रोटी खिलाना था और साल के 365 दिन,जिसमे आज 200 दिन पुर्ण कर लिया गया है।बात करते है सुश्री रुपाली पाण्डेय की तो प्रत्येक दिन घर से 10 किलोमीटर तक एरिया में इस कार्य को सम्पादित करने में अपनी भूमिका निभातीं हैं।
शांता फाउंडेशन के संस्थापक समाज सेवक नीरज गेमनानी का कहना है कि लोकल्याण के लिए किया गया प्रत्येक कर्म यज्ञ स्वरूप ही है| कम ग्रहण करना और अधिक देना, इस आचरण को सिखाने वाली हमारी लोककल्याणकारी गौ माता ही हैं।मैं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से गौ सेवा एवं समाज सेवा में साथ देने के लिए हृदय से धन्यवाद एवं हमेशा ऐसे ही साथ देने हेतु हृदय से कामना करता हूँ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.