बर्तन साफ करने के बहाने बुजुर्ग महिला से लूट,सीसीटीवी में आरोपी कैद
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। जिले के वारासिवनी में आज सुबह दिन दहाड़े एक बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, लेकिन दिन दहाड़े महिला से लूट की घटना ने लोगों को डरा दिया है। बताया जाता है कि वारासिवनी के वार्ड नंबर एक मे निवासरत सुशीला गजभिए उम्र 65 अपने घर के आंगन मे बैठी थी कि गेट पर आए एक लड़के ने बर्तन साफ करने वाला पावडर लेने की बात कही,जिस पर बुजुर्ग महिला ने बर्तन पावडर लेने से मना कर दिया,इसके बाद अचानक लड़का गेट के अंदर आकर सुशीला देवी के आंखों में पावडर डालकर गले का चैन खींचकर फरार हो गया।हालांकि आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिससे पुलिस ने तहकीकात करते हुए कुछ संदिग्धों को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।लोगो की माने तो शहर के आसपास बर्तन बेचने वाले दिन भर रेकी करते है और मौका पाकर वारदात को अंजाम देते हैं।पुलिस को ऐसे लोगो पर कार्यवाही करने की जरूरत है जिससे आमजन सुरक्षित रह सके।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.