Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 25, 2022

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से जिले के 21 हजार 372 परीक्षार्थी होंगे शामिल 199 परीक्षा केन्द्रों में होगी परीक्षा सभी तैयारी पूर्ण

 मुंगेली 

मुंगेली से सुखबली खरे सी एन आई न्यूज 7898330621



मुंगेली 25 फरवरी 2022//  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट, मुख्य परीक्षा 03 मार्च से प्रारंभ होगा और यह परीक्षा 23 मार्च तक चलेगा। इसी तरह हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 02 मार्च से 30 मार्च तक होगी। इन परीक्षाओं के लिए प्रातः 09 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक का समय निर्धारित की गई है। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 199 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जहां 21 हजार 372 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पाण्डेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 199 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें शासकीय शालाओं के 130 और अशासकीय शालाओं के 69 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केन्द्रों में हाईस्कूल सर्टिफिकेट, मुख्य परीक्षा में 12 हजार 383 नियमित परीक्षार्थी और 39 स्वाध्यायी परीक्षार्थी तथा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा में 8 हजार 910 नियमित परीक्षार्थी और 40 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला कलेक्टोरेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसका नं. 07755-264140 है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad