राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी पहुंचे कोरिया, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया
पहली पाली में 1365 और दूसरी पाली में 1338 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
कोरिया 13 फरवरी 2022/ 13 फरवरी रविवार को प्रदेश में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित हुई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री टामन सिंह सोनवानी कोरिया जिला पहुंचे। उन्होंने परीक्षा के दौरान कोरिया जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्र अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा से संबंधित सुझाव भी आमंत्रित किये।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के आयोजन के लिए 04 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा की पहली पाली में 459 और दूसरी पारी में 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1814 में से 1365 और दूसरी पाली में पंजीकृत 1814 में 1338 परीक्षार्थियों ने प्रारंभिक परीक्षा दी।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.