बेलगहना - कोटा बी.ई.ओ. ने 26 बिंदु के आधार पर स्कूल शिक्षा का अकादमिक निरीक्षण किया
बैजनाथ पटेल सी. एन. आई. न्यूज़ बेलगहना
छत्तीसगढ़ राज्य शासन के आदेशानुसार इन दिनों राज्य के शालाओं में 26 बिंदुओं के तहत अकादमिक निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय टांडे द्वारा विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें क्रमशः कोनचरा, मिट्ठूनवागाँव, टेंगनमाड़ा, बिटकुली, खोंगसरा सहित भसको स्कूल का अकादमिक निरीक्षण करते हुए बच्चों के बीच पहुँचकर पढ़ाई का स्तर जाना, साथ ही बच्चों की क्लास भी लिया। कोरोना महामारी के चलते शिक्षा के स्तर में काफी गिरावट आया है जिसके सुधार के लिए हमेशा प्रयास किया जा रहा है जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार हो
संकुल समन्वयक श्री संजय रजक ने कोटा अधिकारि श्री विजय टांडे को कोंचरा हाई स्कूल के बारे में अवगत कराया कि स्कूल गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल किनारे स्थित है जहां पानी तथा बाउंड्री वाल की कमी है बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण ऐसे असामाजिक घटना चोरी,समान की तोड़फोड़, ऐसे कई घटना हो चुकी है जिसकी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया
अब देखना यह है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान देते हैं या नहीं

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.