घर मे लगा इन्वर्टर ब्लास्ट होने से लाखों का नुकसान,कोई जनहानि नही
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।कभी कभी सुख सुविधा के लिए किया गया व्यवस्था खुद के लिए मुसीबत बन जाता है।ऐसा ही एक मामला बालाघाट शहर के वार्ड क्रमांक 15 बस स्टैंड के पास एक घर में हुआ जहां लगा इन्वर्टर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। घटना मंगलवार रात 12 बजे के करीब की बताई जा रही है। यह हादसा उस समय हुआ जब घर के सारे सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।जबतक कोई कुछ समझ पाता तबतक इस आगजनी में तीन बाइक, फ्रिज, टीवी सहित लाखो का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 15 निवासी विनय सैंडी के घर में रखे इन्वर्टर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा कीमती सामान जल गया। घर वालो से प्राप्त जानकारी अनुसार रात 12 बजे के करीब विनय सैंडी जाग रहे थे, बाकी सभी लोग सो रहे थे। अचानक इन्वर्टर ब्लास्ट होने से पल भर में आग फैल गई और हाल में रखा सारा सामान इसमें जलकर स्वाहा हो गया।
जिसमें उनकी तीन बाइक, टीवी, फ्रिज सहित कई महंगे सामान जल गए। इस आगजनी में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आग इतनी बेकाबू थी कि परिवार ने घर के पिछले हिस्से में बनी बाउंड्रीवॉल फांदकर अपनी जान बचाई।गनीमत थी कि किसी की जन हानि नही हुई।घरवालों की समझदारी से बड़ा हादसा होते होते टल गया,हालांकि इसमें काफी धनहानि हुई है।
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग तथा नपा के फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घर के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।लेकिन हाल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.