सबलगढ़ थाना पुलिस द्वारा 315 बोर का कट्टा सहित आरोपी किया गिरफ्तार
सबलगढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियार देशी 315 बोर के कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया पुलिस अधीक्षक महोदय आशुतोष वागरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय आर एस नरवरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय सबलगढ़ के मार्गदर्शन में अवैध अधियारों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना सबलगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 19/02/2022 को मांगरोल तिराहा पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउण्ड के साथ जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र . 76/22 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का मामला कायम कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि के के सिंह प्र . आर .47 राकेश राठौर , आर .932 पवन त्रिवेदी आर .848 महाराज सिंह महिला आर .916 नेहा सोलंकी थाना सबलगढ़ का सराहनीय योगदान रहा ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.