Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 19, 2022

हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में 915 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

 


हायर सेकेण्डरी की परीक्षा में 915 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे 

मुरैना 19 फरवरी 2022/माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2022 की हायर सेकेण्डरी  परीक्षा शनिवार को हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई। एसडीएम मुरैना श्री शिवलाल शाक्य ने मिडिल स्कूल नेहरू पार्क रोड़ पर निरीक्षण किया।            

जिला शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 21 हजार 41 परीक्षार्थियों में से 20 हजार 126 परीक्षार्थी सम्मिलित हुये, जबकि 915 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। पोरसा में 2 हजार 271 परीक्षार्थियों में से 2 हजार 173 परीक्षार्थी उपस्थित हुये, जबकि 98 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। अम्बाह में 3 हजार 817 परीक्षार्थियों में से 3 हजार 566 उपस्थित रहे, जबकि 251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मुरैना में 7 हजार 842 परीक्षार्थियों में से 7 हजार 534 उपस्थित हुये, जबकि 308 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जौरा में 2 हजार 31  परीक्षार्थियों में से 2 हजार 620 उपस्थित रहे, जबकि 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कैलारस में 2 हजार 44 परीक्षार्थियों में से 1 हजार 977 उपस्थित हुये, जबकि 67  परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहाड़गढ़ में 201 परीक्षार्थियों में से 198 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सबलगढ़ में 2 हजार 135 परीक्षार्थियों में 2 हजार 58 उपस्थित रहे और 77 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 

क्र. 213  

-----

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad