रायपुर, दिनांक 19 फरवरी 2022
संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत निःशुल्क भोजन सेवा कार्य के 415वें दिन निर्धन, असहाय, जरूरतमंदों, मरीज के परिजनों को पौष्टिक भोजन वितरण
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान अंतर्गत आज निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 415वें दिन संस्था द्वारा फुटपाथ, चौक चोराहे इत्यादि जगहों पर जरूरतमंदों तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में राज्य के अलग अलग क्षेत्र से दूर दराज से इलाज के लिए आये हुए मरीजों के परिजनों को गर्म पौष्टिक भोजन का निःशुल्क वितरण किया।
संस्था का उद्देश्य, कोई भी जरूरतमंदों, असहाय, निराश्रित एवं वंचित लोगों को उनकी मुलभुत आवश्यकताओं की पूर्ति करना है, जिसके तहत संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर यह कार्य माह जनवरी 2021 से निरन्तर कर रही है, जिसमे सैकड़ों गरीब, असहाय, निराश्रित जरूरतमंदों एवं मरीज के परिजनों को रोजाना दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का गर्म भोजन निःशुल्क मुहैय्या कराया जा रहा है।
आजके कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, योगेश्वर सिन्हा, ज़ुबैर खान, साकेत, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्य ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान
मीडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.