कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से देवबलोदा महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका है।देवबलोदा के तीनों वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक लेकर विचार विमर्श किया...
भिलाई-3 / महाशिवरात्रि पर नगर निगम भिलाई - चरोदा द्वारा देवबलोदा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की पारम्परिक कला और संस्कृति की छंटा बिखरेगी।
महापौर निर्मल कोसरे ने इस आयोजन की रुपरेखा तय करने देवबलोदा के तीनों वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक लेकर विचार विमर्श किया।
इस दौरान उन्होंने देवबलोदा महोत्सव को पहले से बेहतर तरीके से मनाने के लिए वार्ड वासियों से मार्गदर्शन मांगा।
नगर निगम के द्वारा दो साल के अंतराल के बाद इस महाशिवरात्रि पर देवबलोदा महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर महापौर निर्मल कोसरे ने देवबलोदा के नागरिकों से सांस्कृतिक भवन में बैठक लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर देवबलोदा से तीनों वार्ड के पार्षद भारती राम सूर्यवंशी,
रविन्द्र हरपाल, ललित वर्मा सहित राकेश वर्मा, विकास कुर्रे और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महापौर निर्मल कोसरे ने सभी से देवबलोदा महोत्सव को बेहतर स्वरूप के साथ मनाने के लिए सुझाव और मार्गदर्शन मांगा।
उन्होंने कहा कि महोत्सव को लेकर देवबलोदा के नागरिकों की भावना को नगर निगम पूरा सम्मान देगा।
गौरतलब रहे कि नगर निगम भिलाई - चरोदा द्वारा देवबलोदा में स्थित कल्चुरी कालीन शिव मंदिर की पहचान को विस्तारित करने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि पर दो दिनी महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान छत्तीसगढ़ी कला और संस्कृति को मंच प्रदान किया जाता है।
वहीं यहां पर शिवरात्रि के दिन परम्परागत मेला भी लगता है। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से देवबलोदा महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका है। इस दौरान परम्परागत मेला के आयोजन को भी स्थगित रखा गया था।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.