Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 24, 2022

शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के 31 छात्रों को मिली नौकरी

 शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ के 31 छात्रों को मिली नौकरी



खैरागढ़। शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ में इस शैक्षणिक वर्ष में 100 से ज्यादा छात्रों को पढ़ाई करते हुए नौकरी मिली। शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ की 31 मेटलर्जी, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के छात्रों का चयन कृष्ण मारुति लिमिटेड गुजरात और आर्सेनल मित्तल स्टील लिमिटेड में हुआ। प्लेसमेंट के मामले में शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ प्रदेश के अग्रणी पॉलिटेक्निक में शुमार में है। संस्था के प्राचार्य जनक कुमार ने बताया कि शैक्षणिक स्तर में सुधार का प्रयास लगातार जारी है एवं संस्था में संसाधनों की वृद्धि की जा रही है उसी का नतीजा है कि हमारे छात्रों की बौद्धिक क्षमता वृद्धि हुई है जिसके कारण बड़ी-बड़ी कंपनियां हमारे छात्रों को हाथों हाथ नौकरी दे रही है। पढ़ाई के लिए जो भी फीस लगती है वह पूरा फीस छात्रवृत्ति के माध्यम से छात्रों को वापस मिल जाती है। शासकीय पॉलिटेक्निक खैरागढ़ में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता दसवीं पास है, प्रवेश के इच्छुक छात्रों को प्री पॉलिटेक्निक टेस्ट देना होगा। यह परीक्षा व्यापम द्वारा लिया जाता है। 12वीं मैथ्स और बायो से के छात्रों को सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश दिया जाता है। प्रवेश हेतु अन्य जानकारी के लिए जनक कुमार एवं संदीप सोनी से संपर्क कर सकते है। यहां अत्याधुनिक लैब, कंप्यूटर लैब, 12000 से ज्यादा पुस्तकों की लाइब्रेरी, गर्ल्स हॉस्टल, हाईली क्वालिफाइड टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ छात्रवृत्ति की व्यवस्था, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध है।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad