गुण्डरदेही मे धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ कल , नगर व क्षेत्र के लोगों को अब सस्ते दर पर मिलेगी दवाई
गुण्डरदेही । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही मे धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ शुक्रवार 25 फरवरी को होगा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर मे लोगों को अब सस्ते दर में दवाई मिल सकेंगी महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब लोगों की पहुंच में लाने की कोशिश राज्य सरकार कर रही है धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में एमआरपी से 51 प्रतिशत सस्ती गुणवत्तापूर्ण दवाईयां दी जाएगी गुण्डरदेही नगर पंचायत के सीएमओ वीजे करुणाकर देव ने बताया कि महंगी होती स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच में लाने का प्रयास राज्य सरकार द्वारा पूरी संवेदनशीलता के साथ किया जा रहा है. इसके लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की गई हैं इसी कड़ी में श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर योजना का शुभारंभ शुक्रवार 25 फरवरी को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे किया जा रहा है इन मेडिकल स्टोर्स में जेनेरिक दवाइयां 51 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध होगी
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.