Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 24, 2022

ट्रक-बाइक की टक्कर, सेवानिवृत्त होमगार्ड के दो स्टार की मौके पर मौत, एक अन्य ।

 क्राइम सिवनी

बंडोल : ट्रक-बाइक की टक्कर, सेवानिवृत्त होमगार्ड के दो स्टार की मौके पर मौत, एक अन्य,,,


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिल्टर प्लांट के पास मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक जहां गंभीर रूप से घायल हुए हैं वही बाइक में पीछे बैठे होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त 2 स्टार निहाल ठाकुर उम्र 65 निवासी अलोनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अलोनिया से सिवनी एक बाइक से निहाल ठाकुर व उनके अधियार जा रहे थे। बाइक कान्हीवाड़ा निवासी अधियार चला रहे थे।

गुरुवार को 12:00 बजे जब इनकी बाइक फिल्टर प्लांट के समीप से गुजर रही थी तभी वहां से गुजर रहे एक गैस एजेंसी का ट्रक बाइक चालक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि इस घटना के पीछे एनएचएआई की लापरवाही भी सामने आ रही है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वहां रात के समय एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा हुआ मिला। जिसे एनएचएआई ने रात में नहीं हटाया। लोगों ने बताया कि रात से टेंकर क्रमांक यूपी 15 ft 3048 दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ा है। टेंकर को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार कर वहां से फरार हो गया है। टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त टैंकर को हटाए नहीं जाने के कारण गुरुवार को यहां से गुजर रहे वाहनों के लिए आवागमन भी बाधित हो रहा था। जिसके चलते यह दुर्घटना घटी।

बंडोल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है तथा जिस ट्रक से यह दुर्घटना हुई उस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक निहाल ठाकुर को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सिवनी भिजवा दिया गया है, वहीं उनके अधियार कान्हीवाड़ा निवासी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad