थाना मोहगांव पुलिस ने पकड़ा 32 लीटर महुआ शराब मगरकुंड के कोटवार का लड़का गया जेल
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट ।
*साल्हेवारा /मोहगांव -श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के आदेश अनुसार थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नशा मुक्ति अभियान *निजात* के अलावा जुआ सट्टा शराब पर प्रभावी कार्यवाही तथा लंबे समय से फरार बदमाश स्थाई वारंटीओं की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिस के पालन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री जयप्रकाश बढ़ाई एवं अनुविभागीय अधिकारी गंडई श्री प्रशांत खांडे के निर्देशानुसार थाना प्रभारी सीआर चंद्रा थाना मोहगांव के प्रधान आरक्षक दीपक भाई, सुरेश चंद्रवंशी आरक्षक भरथरी चौरे , अर्जुन वर्मा के द्वारा लगातार इलाके में सूचना संकलन कर जुआ सट्टा शराब माफिया पर निगाह रखा गया था की कल दिनांक 15.02. 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम मगरकुंड के कोटवार का लड़का मुकेश रामटेके पिता जीतू रामटेके उम्र 32 साल का अपने गांव के ईश्वर साहू के खेत में भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने के लिए बना रहा है कि सूचना पर आरोपी को मौका घटनास्थल से शराब बनाते हुए गवाहों के समक्ष उसके कब्जे से 32 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी मुकेश रामटेके के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय खैरागढ़ पेश किए हैं जहां से आरोपी को जेल भेजा गया |

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.