सिहोनिया थाना पुलिस ने 35 हजार रूपये की अबैध शराब की जप्त
मुरैना जिले में अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं जबकि पुलिस द्वारा प्रतिदिन कहीं न कहीं कोई बड़ी कार्रवाई देखने को मिलती है उसके बावजूद भी नशा का कारोबार दिनोंदिन फल फूल रहा हैं, ऐसा ही मामला सिहोनियाँ थाना से आ रहा है जहाँ थाना प्रभारी पवन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु टीम बनाई गई उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी पवन सिंह भदौरिया को दौराने इलाका गस्त पुलिस ने अवैध शराब 7 पेटी पकड़ी हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं
आपको बता दें कि सिहोनियाँ थाना प्रभारी पवन सिंह भदौरिया को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खड़ियाहार में एक व्यक्ति अपने घर के सामने खुली जगह में करब की पूरीयों के अंदर अवैध शराब बिक्री हेतु रखे हुए हैं सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे तो वहां करब की पूरीओं में शराब की पेटियां रखता हुआ एक व्यक्ति मिला पुलिस ने मौके पर आरोपी से 7 पेटी देसी प्लेन मदिरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
उक्त सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक पवन सिंह भदोरिया थाना प्रभारी सिहोनिया, उनि. जेएस भदौरिया, सउनि कोकसिंह भदौरिया, सउनि डीपी सिंह, प्रआर 294 नरहरी यादव आरक्षक 1333 शैलेन्द्र आरक्षक 375 जीतेन्द्र आरक्षक थाना स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा
मध्य प्रदेश जिला मुरैना वीरेंद्र सिंह परिहार की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.