गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 355वाँ युगऋषि सम्पूर्ण वाङ्मय साहित्य की स्थापना
भारत के वरिष्ठ मुख्य अभियन्ता, अभियन्ता को भी ऋषि साहित्य का लाभ मिलेगा।
ऋषि साहित्य मानवीय मूल्य एवं व्यवसायिक नैतिकता की शिक्षा प्रदान करता है
गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत भारत के जानेमाने वरिष्ठ अभियन्ताओं का संस्थान ‘‘द इंस्टिटूशन इंजीनियर्स इण्डिया के यू.पी. स्टेट सेन्टर लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 355वाँ वांड़मय साहित्य की स्थापना कोविड प्रोटोकाल के तहत सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ की ओर से मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी श्री उमानंद शर्मा ने भेंट किया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अभियन्तागण मौजूद थे। गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि इं. पी.डी. सरास्वत ने प्रयास किया था।
सधन्यवाद
(उमानंद शर्मा)
मुख्य संयोजक वांड़मय स्थापना अभियान एवं
मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी
नोट : कार्यक्रम से सम्बन्धित एक फोटोग्राफ संलग्न हैं।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.