Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, February 18, 2022

भिलाई 3 चरोदा दुर्ग - महापौर निर्मल कोसरे ने चल रहे विकास कार्य की लेट लतीफी पर ठेकेदार को फटकारा और इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र नोटिस जारी करने का आदेश...

मंगलवार को उन्होंने निगम क्षेत्र के हथखोज में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया...



भिलाई-3 / महापौर निर्मल कोसरे ने आज ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज का दौरा किया।‌ उन्होंने वहां चल रहे 57 करोड़ के विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्य के लेट लतीफी पर ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।




 कोसरे ने इसके लिए ठेकेदार को नोटिस जारी करने का आदेश निगम के अधिकारियों को दिया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने विकास कार्य में बाधित अतिक्रमण को स्वयं हटा लेने का आश्वासन महापौर को दिया।

          भिलाई - चरोदा महापौर निर्मल कोसरे पदभार ग्रहण करने के बाद से ही क्षेत्र की जमीनी हकीकत से रूबरू हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने निगम क्षेत्र के हथखोज में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। 

उनके साथ निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर, इंदिरा नगर हथखोज की पार्षद श्रीमती ठामेश्वरी साहू सहित अन्य अधिकारी - कर्मचारी भी शामिल थे। इस समय 57 करोड़ रुपए की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में विकास कार्य चल रहा है।

         महापौर निर्मल कोसरे ने चल रहे विकास कार्य की लेट लतीफी पर ठेकेदार को फटकारा और इसके लिए अधिकारियों को शीघ्र नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य के गुणवत्ता पर ध्यान रखने की भी हिदायत दी। 

महापौर ने विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को चिन्हित कर तीन दिन के अंदर सभी संबंधितों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

          महापौर निर्मल कोसरे ने पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनका स्वागत किया। महापौर ने ट्रांसपोर्टरों के बीच बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर के नक्शे का अवलोकन किया। 

इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने स्वयं के द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ ही विकास कार्यों में निगम प्रशासन को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया।

           इस अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन के इन्द्रजीत सिंह छोटू, सुखचैन सिंह, गुरजीत सिंह, सुमंत सिंह, सत्येन्द्र शर्मा, खुर्शीद आलम सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।




लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें  मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad