इस नंबर 7987418238 पर शिकायत या स्वयं का सी एंड डी मलबा हटाने के लिए फोन करने पर तत्काल किया जाएगा समाधान ....
दुर्ग/ 23 फरवरी।स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर पालिक निगम।शहर के समस्त 60 वार्डों को सी एंड डी मलबा वेस्ट मुक्त बनाने के लिए दुर्ग निगम ने अभियान शुरू किया है। इसके लिए निगम ने मोबाइल नंबर जारी किया गया है
इस मोबाइल नंबर पर फोन कर घर के आस पास डंप मलबा की शिकायत लगातार तत्काल निगम की गाड़ी पहुँचकर समाधान कर रही है। निगम का अमला मौके पर पहुंचकर कम शुल्क राशि से मलबा रहा है। इसके लिए मोबाइल नंबर 7987418238 जारी किया गया है।
इस नंबर पर शिकायत कॉल और स्वयं का मलबा हटाने के लिए लगातर कॉल आ रहा है। निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर इसकी शुरुआत निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट मलबा संग्रहण एवं परिवहन वाहन के नाम से संचालित की गई है
इससे लोगो को बड़ी सुविधा मिल रही है। इस क्रम में आज बुधवार को वार्ड 23,वार्ड 60 पशुपति मंदिर के पास,वार्ड 13 आर्य नगर गार्डन के पास से वार्ड 46 एवं 9 से सी एवं डी वेस्ट मलबा उठवा कर वार्ड 55 जीरो वेस्ट में डंप किया गया।
जनसंपर्क विभाग/राजू बक्शी
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.