मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन डॉ संतोष राय पर कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मार्च को होगा धरना प्रदर्शन
सागर ।
राय अस्पताल मकरोनिया सागर के विरोध में उपनगरीय विकास एवं संस्कृति समिति कराए गए हस्ताक्षर युक्त पत्र भी मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सागर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा समिति अध्यक्ष मिश्री चंद्र गुप्ता ने बताया आयुष्मान योजना का नियम विरोध फ़ायदा उठाना जिसने मुख्यतः मरीज़ों का पंजीयन करके काग़ज़ पर ऑपरेशन या भर्ती दिखा कर आयुष्मान योजना के अन्तर्गत पैसे निकले जाते है …
आयुष्मान योजना के लाभार्थी को काग़ज़ात में अधिक दिन तक भर्ती दिखा कर योजना का दुरुपयोग किया जाता है।।
आयुष्मान कार्ड धारकों से रुपए भी जमा करवाते हैं ,और कार्ड से जितना अधिक हो सकता है
उसमें से राशि निकाल लेते इसकी जांच कराई जाए दिनांक 11 फरवरी को शकुंतला गुप्ता की अधूरी जानकारी दे कर कोरे काग़ज़ पर हस्ताक्षर कर के ऑपरेशन के नाम पर के बिना कंडीशन के बच्चेदानी निकाल दी गई उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई है तत्पश्चात कार्रवाई हो दुर्गा प्रसाद कोरी हरिजन को डॉ संतोष राय एवं अन्य द्वारा मारपीट की गई जिससे उसका हाथ टूट गया उन पर हरिजन एक्ट एवं अन्य धाराओं कार्रवाई हो
राय अस्पताल रहवासी इलाके में खोली गई है राय हॉस्पिटल किसके आदेश से खोली गई है इसकी भी जांच कराई जाए
धर्मेंद्र गुप्ता अन्य पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मकरोनिया थाना द्वारा 110 की कार्रवाई की गई है जो सरासर गलत है क्योंकि इनके विरुद्ध लगभग सात-आठ वर्षों से कोई भी अपराधी प्रकरण नहीं है ना ही कोई न्यायालय में विचाराधीन है प्रशासन मामला वापस ले
6 राय हस्पिटल जब से खुला है तब से विवादों में रहा है और आयुष्मान कार्ड से करोड़ों रुपए का राय हॉस्पिटल गड़बड़ी किया है जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होती है तो विभिन्न संगठनों द्वारा एवं राय हॉस्पिटल के पीड़ित परिवार मकरोनिया में दिनांक 5 मार्च को धरना प्रदर्शन आंदोलन करेंगे।।।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.