Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 23, 2022

मेडी उर्फ रितेश निखारे को किया गया जिला बदर,अगले 6 माह तक के लिए आदेश,अगले 24 घंटे में छोड़ना होगा शहर


मेडी उर्फ रितेश निखारे को किया गया जिला बदर,अगले 6 माह तक के लिए आदेश,अगले 24 घंटे में छोड़ना होगा शहर

बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा 

बिलासपुर..बिलासपुर जिला दण्डाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(क)(ख) एवं 5(क)(ख) के तहत प्रकरण क्रमांक 1/2022 में पारित आदेश दिनांक 23 फरवरी 2022 के तहत रितेश निखारे उर्फ मैडी पिता रवि निखारे उम्र 32 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर को बिलासपुर राजस्व, जिला एवं समस्त क्षेत्रों से लगे आसपास के राजस्व जिले जांजगीर चांपा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, बलौदा बाजार तथा रायपुर सीमाओं से 6 माह के लिए बाहर रहने का आदेश जारी करते हुए जिला बदर की कार्यवाही की है।


 जिला दण्डाधिकारी ने 24 घंटे के भीतर बिलासपुर राजस्व एवं सीमावर्ती जिले से रितेश निखारे को बाहर चले जाने हेतु आदेशित किया है।जिला दंडाधिकारी ने इस आदेश के प्रभावशील रहने की अवधि तक बिना उनके वैधानिक पूर्वानुमति के बिलासपुर एवं उल्लेखित जिले की सीमाओं में प्रवेश नहीं करने को कहा है। इस आदेश का पालन नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में रितेश निखारे उर्फ मैडी पिता रवि निखारे उम्र 32 वर्ष निवासी जरहाभाठा के विरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(क)(ख) एवं 5(क)(ख) के तहत जिला बिलासपुर एवं सीमावर्ती जिलों से निष्कासित (जिला बदर) करने के लिए प्रस्तावित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा श्री रितेश निखारे उर्फ मैडी के आदतन अपराधिक गतिविधियों में लगातार लिप्त रहने के कारण पुलिस द्वारा उसके विरूद्ध कार्यवाही करने तथा उसके अपराधों में अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के बावजूद भी उसके आदत में कोई सुधार नहीं होने एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन तथा राज्य की सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए जनहित में जिला बदर की कार्यवाही की है

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad