Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 23, 2022

जनचौपाल में मिले 69 आवेदन, दिव्यांगो को बांटे गए व्हीलचेयर सहित 49 हजार से अधिक रुपये का चेक


मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,23 फरवरी 2022:- कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर सँयुक्त जिला कार्यालय समेत जिले के अन्य सभी निर्धारित कार्यालयों में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 25 को टोकन जारी कर समय सीमा के तहत दर्ज किए है। एवं 15 आवेदन सामान्य आवदेन प्राप्त हुए जिसका निराकरण करनें के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए है। इसी तरह नयी व्यवस्था के तहत जनचौपाल का आयोजन तहसील,जनपद एवं नगरीय निकायों के कार्यालय में किया गया। जिसके तहत कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। उनमे से 3 आवेदनों का निराकरण तत्काल कर दी गयी है।।जन चौपाल के विकेन्द्रीकरण से लोगों को जिला मुख्यालय तक आने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। जिससे समय एवं धन दोनों की बचत हो रही है। शिकायत शाखा के प्रभारी महेश राजपूत ने बताया कि आज अनुविभाग बलौदाबाजार में 5 एवं नगर पालिका परिषद में 1,भाटापारा में 1, जनपद पंचायत में 3 एवं नगर पालिका परिषद  में 1,सिमगा में 3, कसडोल में 4 जनपद पंचायत में 1, बिलाईगढ़ में 5 जनपद पंचायत में 1 एवं नगर पंचायत में 2 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे से नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 1 एवं नगर पंचायत बिलाईगढ़ के 2 आवेदन का निराकरण मौके पर कर दी गयी है।

कलेक्टर ने 3 व्हील चेयर सहित 8 हितग्राहियों को 49 हजार रूपये से अधिक राशि का किया वितरण



कलेक्टर डोमन सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा जनचौपाल में मिले आवेदन अनुसार 3 व्हील चेयर एवं दिव्यांग स्वरोजगार योजना ऋण योजना के तहत 8 हितग्राहियों को कुल 49 हजार रुपए से अधिक का चेक वितरण किया। बलौदाबाजार विकासखंड अंर्तगत ग्राम लटुवा निवासी 13 वर्षीय पोषण साहू, ग्राम बेमेतरा निवासी 31 वर्षीय सरस्वती साहू एवं ग्राम भद्रपाली निवासी 16 वर्षीय प्रेमिन वर्मा को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उसी तरह दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना के तहत 8 हितग्राहियों को स्वरोजगार ऋण राशि मे उत्थान सबसिडी के तहत छूट की कुल 49 हजार 198 रुपए का राशि वितरित किया गया। हितग्राहियों में बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत ग्राम रवान से नरेंद्र वर्मा को 5 हजार 648 रुपये, ग्राम भाठागांव भूपेन्द्र मार्कण्डेय 3 हजार 924 रुपये, पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोडिया दिलेश्वर 12 हजार 824 रुपये,ग्राम हरिनभट्ट फागूराम साहू 9 हजार 541 रुपये, ग्राम भवानीपुर से तेजराम यादव 7 हजार 204 रूपए, कसडोल विकासखंड अंर्तगत ग्राम कोट चंपा साहू 3 हजार 561 रुपए,ग्राम कुम्हारी से भगवती 2 हजार 932 रुपये एवं सिमगा विकासखंड अंर्तगत ग्राम बनसांकरा निवासी रिझन साहू 3 हजार 564 रुपये का चेक वितरण किया गया। सामग्री एवं चेक मिलने पर सभी दिव्यांग हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने हितग्राहियों सहित उनके परिवारजनों से बातचीत कर उनका जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता एवं उप संचालक समाज कल्याण आशा शुक्ला उपस्थित रही।

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की Report
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad