खैरागढ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान के तहत दो माह पुरानें प्रकरण में खैरागढ़ पुलिस ने नाबालिग के अपहर्ताओं को गुजरात से पकड़ने में सफलता पाई है। मामलें में दो आरोपी गिरसार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसडीओपी दिनेश सिन्हा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत आपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाओं को सूरत गुजरात से बरामद किया गया है। पहले मामले में 22 दिसंबर को प्रार्थी ने थाना आकर मामला दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात आरोपी बहलाफुसलाकर अपहरण कर ले गए है। मामला दर्ज होने के बाद इसकी विवेचना जारी थी । थाना प्रभारी नीलेश पांडे द्वारा मामले में गंभीरता बरतने के बाद इसकी खोजबीन शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी एवं नाबालिग अपहर्ता का लोकेशन गुजरात के सूरत में मिला जिसके बाद थाना से सहायक उपनिरीक्षक वीरेन्द्र चंद्राकर के साथ टीम बनाकर जवानों को रवाना किया गया । सूरत पहुँची टीम नें वहाँ नाबालिग बालिका के साथ आरोपी ईश्वर यादव पिता झनक उम्र 22 वर्ष निवासी खमतराई को गिरसार कर खैरागढ़ पहुँची। नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर आरोपी ईश्वर यादव को गिरसार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरा मामला भी 22 दिसंबर को ही दर्ज किया गया था। इसमें प्रार्थी नें अपनी नाबालिग बालिका के गायब होने की सूचना पुलिस में देतें मामला दर्ज कराया था। विवेचना के दौरान नाबालिग और आरोपी का लोकेशन सूरत गुजरात में मिला जिसके बाद सउनि वीरेन्द्र चंद्राकर की अगुवाई में सुरत पहुँची खैरागढ़ पुलिस ने वहाँ से नाबालिग एवं आरोपी चंद्रविजय वर्मा पिता कोमल वर्मा 22 वर्ष निवासी देवारीभाट को हिरासत में लेकर खैरागढ़ पहुँची । आरोपी को गिरप्तार कर दोनों आरोपियों को धारा 363,366,376 2 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही में आरक्षक मनोज उसारें, महिला आरक्षक शिवकुमारी जगत का सराहनीय योगदान रहा ।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.