ऑनलाइन तरीके से सट्टा लिखते पांच आरोपी गिरफ्तार
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।अवैध कारोबार से जुड़े लोगों ने अपने कारोबार को हाई टेक कर दिया है जिससे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है लेकिन कहते हैं न पाप का घड़ा एक न एक दिन फूटता ही है।ऐसा ही कुछ हुआ बैहर नगर के ऑनलाइन सट्टा लिखते खिलाते सटोरियों के ऊपर पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा है। साथ ही उनके पास से 5 स्मार्ट मोबाइल फोन एवं 3190 रुपए बरामद किए हैं।हालांकि यह नाकाफी है स्थानीय लोगों का ऐसा मानना है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से सूचना थी कि ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इस दौरान मौके से मोबाइल में सट्टा-पट्टी लिख रहे युवकों को धर दबोचा गया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने सभी को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अभिषेक उर्फ छोटा, राजू गुप्ता, शेरा खान, राजेंद्र सोनी और संजय कुमार शामिल है। सभी आरोपी बैहर के रहने वाले हैं l पुलिस ने आरोपियों के पास से 3190 रुपए नगद और पांच स्मार्ट फोन जब्त किया हैं l पुलिस मोबाइल में गूगल-पे, फोन-पे और पे-टीएम के रिकॉर्ड भी खंगाल रही हैl
पुलिस ने बताया कि डिजिटल पेमेंट से सट्टा लिखने और पेमेंट करने की बात भी सामने आई हैl बताया जा रहा है कि बार-बार पुलिस के मना करने पर भी ये युवक चोरी छुपे सट्टा-पट्टी लिख रहे थे l इसी को लेकर आरोपियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाकर सट्टा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है।हालांकि लोगो का यह भी कहना है कि सट्टा बाजार पुलिस के संरक्षण में ही फलता फूलता है जिससे इन पर अंकुश लगाना मुश्किल होता है।हां दिखावे के लिए कभी कभी ऐसा मामला बनाकर पुलिस अपना पीठ जरूर थपथपा लेती है।बहरहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.