Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 24, 2022

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संलग्नीकृत शिक्षक को मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण कराने का दिया आदेश सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन बिल कोषालय में जमा

पखांजुर -----



छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर ने आज जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर हांकेर हायर सेकेण्डरी स्कूल में कार्यभार ग्रहण कराने के मामले में शासन का आदेश का उल्लंघन होने के विषय में कृष्णेंदु आइच  को कार्यभार ग्रहण कराने की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए प्राचार्य हांकेर को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश देते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वही कोयलीबेड़ा विकासखंड में सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने की मांग पर तत्काल पहल करते हुए जिला कोषालय अधिकारी कांकेर से वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक चर्चा करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल वेतन भुगतान का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आज ही सहायक शिक्षकों के हड़ताल अवधि का वेतन कोषालय में जमा कर दिया गया है। कांकेर जिले में सहायक शिक्षकों की प्राथमिक प्रधान अध्यापक पदोन्नति की संशोधन सूची शीघ्र जारी करने की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि त्रुटियों का निराकरण करते हुए अतिशीघ्र संशोधन सूची जारी कर दी जाएगी। शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करने पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,जिला अध्यक्ष स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल,विकासखंड अध्यक्ष भोला प्रसाद ठाकुर,सत्यनारायण नायक,खम्मन नेताम,नितेश उपाध्याय,किशोर विश्वकर्मा,परमानंद पाल, मीडिया प्रभारी कृष्णेन्दु आइच उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad