Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, February 20, 2022

रामपायली नागधाम सड़क की तकनीकी अधिकारियों की टीम ने किया जांच


रामपायली नागधाम सड़क की तकनीकी अधिकारियों की टीम ने किया जांच


सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और संतोषजनक पाया गया


(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)

बालाघाट। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 09 फरवरी को नागधाम रामपायली में जिला खनिज विकास निधि से बनायी जा रही सड़क का निरीक्षण किया था और सड़क की गुणवत्ता की प्रयोगशाला में जांच कराने सड़क के साईड सोल्डर भी शीघ्र भरने के निर्देश दिये थे। कलेक्टर के निर्देश पर 17 फरवरी को तकनिकी अधिकारियों की टीम ने इस सड़क की जांच की और पाया कि सड़क मापदंड के अनुसार बनायी गई है और सामग्री गुणवत्ता पूर्ण उपयोग की गई है।


     कलेक्टर के निर्देश 17 फरवरी 2022 को स्कूल पहुँच मार्ग नागधाम रोड़ रामपायली का निरीक्षण शंशाक शर्मा उपयंत्री खनिज विभाग, बी.एस. अडमे अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग वारासिवनी, उपयंत्री एन.एल. कुरूमजी, एवं ठेकेदार प्रतिनिधी उपस्थिति में मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस सड़क निर्माण के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान के आदेश क्रमांक 808 दिनांक 11 जनवरी 2021 के माध्यम से रू 49.87. लाख की प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त हुई थी। मार्ग निर्माण के लिए 1.00 कि.मी. की लम्बाई का प्रावधान था किन्तु मार्ग की कुल वास्तविक लम्बाई 740 मी0 में ही कार्य कराया गया है।


  मार्ग निरीक्षण के समय डामर का कार्य पूर्ण हो चुका था। पटरी (शोल्डर) का कार्य प्रगति पर पाया गया। पटरी हेतु प्रयुक्त की जा रही सिलेक्डेट स्वाइल गुणवत्ता पूर्ण पायी गई। कराये गयें डामरीकृत सतह की मोटाई जॉची गई जो कि प्रावधान अनुसार 20 एम.एम. पाई गई। डामर का प्रतिशत हेतु लेब से परीक्षण कराया गया जो कि मापदण्ड अनुसार पाया गया। कार्य स्थल पर लेब से निर्माण कार्य के दौरान कराये गये परीक्षणों (रिजल्ट) का अवलोकन किया गया जो कि संतुष्टि पूर्वक पाया गया। अतः कराये गये कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक एवं प्रावधान अनुसार पाई गई। उपस्थित ठेकेदार प्रतिनिधि को 2 दिन के अन्दर शोल्डर के शेष कार्य को पूर्ण कर मानक अनुसार कम्पेक्शन करने निर्देशित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad