नाबालिक कार चालक की लापरवाही मजदूरों को लिया चपेट में|
-तेज रफ्तार नाबालिग कार चालक ने सड़क किनारे कार्य कर रहे मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया हैं,बताया जा रहा है कि इस गंभीर सड़क हादसे में 1 महिला की मौत तो वही 3-4 लोग घायल हुए हैं..
,तारबाहर थानां क्षेत्र अंतर्गत लिंक रोड स्थित सीएमडी कॉलेज के समीप तेज रफ्तार काले रंग की कार के संचालक ने अनियंत्रित तरीके से चलाते हुए सड़क किनारे कार्य कर रहे मजदूरों को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर एक महिला की मौत हो गई है,तो वही 3-4 लोग घायल हो गए है,जिसके बाद मौके पर उपस्थित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कार में तोड़फोड़ कर डाली..
वही मौके पर पहुँच पुलिस ने उक्त नाबालिग कार चालक को थानां ले गई है,बताया जा रहा है कि पकड़ा गया नाबालिग कार चालक भारतीय नगर का निवासी है और वर्तमान में कक्षा 12वी का छात्र हैं,बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं...

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.