Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 3, 2022

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: सांसद श्री राहुल गांधी ने किया शुभारंभ

 राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: सांसद श्री राहुल गांधी ने किया शुभारंभ


योजना के हितग्राहियों को पहली किश्त के रूप में मिले दो हजार रूपये
कोरबा जिले के आठ हजार 345 हितग्राहियों को मिलेगा योजना का लाभ
कोरबा 03 फरवरी 2022/ सांसद श्री राहुल गांधी ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर योजना के हितग्राहियों को पहली किश्त के रूप में दो हजार रूपये की राशि उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरण किया गया है। योजना के तहत हितग्राहियों को कुल छह हजार रूपये वार्षिक प्रदान किया जाएगा। कोरबा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आठ हजार 345 भूमिहीन कृषि मजदूर लाभांवित होंगे। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ऐसी योजना लागू की है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के अंतर्गत चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी, पुरोहित जैसे पौनी पसारी व्यवस्था से जुड़े परिवार तथा अन्य वर्ग के मजदूर लाभांवित होंगे।
कोरबा जिले में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत कुल आठ हजार 345 हितग्राही पात्र पाये गये हैं। योजना के तहत सबसे अधिक तहसील पोड़ी उपरोड़ा के एक हजार 994, तहसील कोरबा के एक हजार 602, तहसील करतला के एक हजार 503, तहसील पाली के एक हजार 338, तहसील हरदीबाजार के 910, तहसील कटघोरा के 879 एवं तहसील दर्री के 119 भूमिहीन कृषि मजदूरों का चिन्हांकन किया गया है। चिन्हांकित मजदूरों के पास कोई कृषि भूमि या वन अधिकार पट्टा नहीं है। योजना के तहत चयनित हितग्राही परिवार के मुखिया को सालाना छह हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डी.बी.टी. के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad