खैरागढ़ -थाना खैरागढ़ में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव के आदेशानुसार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री दिनेश सिन्हा द्वारा तहसीलदार श्री प्रीतम साहू थाना प्रभारी नीलेश पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र वर्मा की उपस्थिति में व्यापारी संघ खैरागढ़ के पदाधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें अपने दुकाम से बाहर रोड में समान नही रखने,दुकान के सामने अव्यवस्थित रूप से वाहन खड़ा नही करने व पार्किंग स्थल निर्धारित कर वहाँ वाहन खड़ा करने,निर्धारित समय पर ही बख्शी मार्ग व गोल बाजार में माल वाहक वाहनों के प्रवेश इत्यादि के संबंध में चर्चा कर यातायात नियमों तथा स्थानीय व्यवस्था का पालन करने हेतु समझाईस दी गयी। निश्चित समयावधि पश्चात पालन नहीं करने वालों पर चलानी कार्यवाही हेतु सचेत भी किया गया।
*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.