Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

पताल लोक के पहाड़ में है शिवजी का निवास ,गुप्त गंगा से जलाभिषेक ।

 पताल लोक के पहाड़ में है शिवजी का निवास ,गुप्त गंगा से जलाभिषेक ।




हितेश मानिकपुरी छत्तीसगढ़ : - राजनांदगांव जिले के नर्मदा से मलाजखंड मार्ग पर स्थित चोड़राधाम में भगवान शिव पताल लोक के पर्वत की गुफा में विराजमान है ।

यहां गौमुख से निकल रही गुप्त गंगा से भगवान शिव का जलाभिषेक निरंतर हो रहा है ।

महाशिवरात्रि पर यहां छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश के मध्य प्रदेश ,महाराप्ट्र,उडिसा,झारखंड ,राजस्थान सहित अन्य प्रांत के भी लाखों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं ।


आज 28 फरवरी से 2 मार्च को यहां मेला लगेगा ।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा मलाजखंड मार्ग पर जंगलपुर घाट समीप स्थित चोड़राधाम प्राकृतिक और धार्मिक नजरिए से काफी खास स्थान है ।

यहां पहुंचने के लिये पहले मां कमलेश्वरी गरगरा माई, मामा भाजा के दर्शन होते है ।

एक बड़ा मैदान पार करने के बाद 50 फीट पताल लोक सीढ़ी के माध्यम से नीचे जाने के बाद चोड़राधाम डोंगेश्वर महादेव के दर्शन होते है ।


यहां एक कैलाश पर्वत के समान बहुत बड़ा पहाड़ है ।


जिसके नीचे डोंगेश्वर महादेव का मंदिर है , जहां पताल गुप्त गंगा से आने वाले जल सीधे गौमुख होते शिवलिंग पर जलाभिषेक निरंतर हो रहा है ।


यह गुप्त गंगा कहां से आ रही है ।

किसी को पता नही ।


गहरी और लंबी गुफा ।

----------------------------

यहां बड़ी चट्टाने और गुफा है ,जो दर्शकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है ।

यहां गुफाएं भी है, जिन्हें वर्तमान में गहरा - अंधेरा होने के कारण बंद कर दिया गया है । गुफा में काफी रहस्य है । इसकी लंबाई का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है । आसपास के जंगलों में आयुर्वेदिक हरे - भरे पौधों की भरमार है, जिन्हें साधु - संत द्वारा जड़ी - बूटी बनाकर लेप कर लोगों का उपचार होता है ।


प्राचीन मुढ़ बुलका मार्ग ।

-------------------------------

जानकारी के अनुसार यहां आए श्रद्धालुओं द्वारा इस मार्ग के 50 फीट नीचे से पहाड़ी की ओर प्राचीन मुढ़ बुलका मार्ग है ।

जहां लोग संत कबीर साहेब के दर्शन करने के बाद वहां रास्ते से निकलते है ,जो पताल से सीधे पहाड़ी मैदान मेला स्थान तक जाती है ।

महाशिवरात्रि के मौके पर यहां हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है ।


सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad