पत्नी की हत्या कर लाश छुपाई,आरोपी पति गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट
सालेटेकरी/बालाघाट।बिरसा थाना अंतर्गत ग्राम लोरमी के बिसतपुर में विगत 18 फरवरी को हुए हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में सालेटेकरी पुलिस ने सफलता प्राप्त किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार झामसिंह पिता चंपा मेरावी उम्र 35 वर्ष निवासी बांसभीरा थाना साल्हेवारा, जिला राजनांदगांव छ. ग.विगत 3 महीनों से अपने ससुराल लोरमी थाना बिरसा में निवासरत था।जो शराब पीने का आदी था जिसको लेकर पत्नी सुनीता के साथ आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था।18 फरवरी को भी आरोपी पति नशे के हालात में पत्नी सुनीता से और शराब की मांग करने लगा जिससे सुनीता ने रुपया न होने की बात कही जिस पर आरोपी झामसिंह नाराज हो गया और गालीगलौज करने लगा जिससे सुनीता डर कर शराब लेने के लिए बाहर जाने लगी जिसके पीछे पीछे झामसिंह भी डंडा लेकर जाने लगा जिसको परिवार वालो ने देखा भी,लेकिन रोज रोज की कहानी समझकर किसी ने कुछ नही कहा।थोड़ी दूर जाने पर फिर दोनों में कहा सुनी शुरू हो गयी जिससे तैश में आकर आरोपी पति ने पत्नी सुनीता की मार मार कर हत्या कर दी और लाश को पास के ही पैरा के ढेर में छुपा दिया और खुद घर आ गया जिस पर परिजनों ने सुनीता के बारे में पूछा तो आरोपी ने कुछ भी जानने से इंकार कर दिया।दूसरे दिन परिजनों ने सुनीता की खोजबीन शुरू किया।परिजनों ने खोजते खोजते पैरा के ढेर के पास पहुंचे जहां पैरे के ढेर को अस्त व्यस्त देखकर शक के चलते पैरा को हटाने पर सुनीता की लाश मिली जिसकी जानकारी परिजनों ने सालेटेकरी पुलिस को दिया।जिसकी जांच करते हुए पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार झामसिंह को कड़ाई से पूछताछ किया तो आरोपी ने पत्नी की हत्या कर लाश को छुपाने की बात को स्वीकार किया।जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मृतका के दो बच्चे भी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.